महिला थाना की अगुवाई में एमआरएम कॉलेज में नारी सशक्तिकरण को लेकर महिला थानाध्यक्ष ने पढ़ाया पाठ ,कहा अब नारी कमजोर नहीं ?छात्राओं को सोशल मीडिया से बचने की दी सलाह।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

गर्मी के छुट्टी के बावजूद शुक्रवार को एमआरएम कॉलेज में महिला थाना के द्वारा नारी सशक्तिकरण पर एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का मूल उदेश्य महिला एवं छात्राओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक करना हैं इसी उदेश्य से ही सभा का आयोजन किया गया इसमें महिलाओं के साथ साथ छात्राएं भी उपस्थित थी।
महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों को समझना होगा और इसमें छात्राओं की भी महती भूमिका हैं। थानाध्यक्ष आरती ने कहा कि छोटी छोटी बातों को लेकर सतर्क रहें और अपने माता -पिता को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुये कहा कि खुद को आत्म निर्भर बनाने के लिये मेहनत की और में दारोगा बनी और अब महिला थानाध्यक्ष हुं।थानाध्यक्ष ने कहा कि इसी तरह आप जो भी करना चाहती हैं वह करें और अपने मर्यादा में रहकर खुलकर सभी काम करें।
उन्होंने कहा कि अब सोशल मीडिया का जमाना हैं इस कारण इन दिनों ज्यादा लड़किया बहक जाती हैं ,प्रेम प्रसंग में लिप्त हो जाती हैं और उसका आगे जाकर कुप्रभाव पड़ता हैं इससे बचने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि जब ऐसी छोटी मोटी बातें होती हैं तो ऐसी बातों को माँ पिता के साथ भी शेयर कड़े ताकि आपको सही रास्ते पर चलने में माता पिता मदद करें। माँ -पिता से अच्छा रिश्ता दुनियां में कोई नहीं हैं। आप दोस्त बनकर अपनी कमियों को उनके सामने रखें। अगर कोई गलती होती हैं तो छुपाने का बिल्कुल प्रयास मत करें इसके लिये सरकार ने महिला हेल्प डेस्क ,डायल 112या महिला थाना आकर अपनी बातों को रखें। उन्होंने कहा कि आपका नाम गोपनीय भी रखा जाएगा और जो भी दोषी होंगे उनपर कारवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि ज्यादातर मनचले लड़कियों को निशाना बनाती हैं इसके लिये डरने की जरूरत नहीं हैं थाना में आकर शिकायत करें ,कड़ी कारवाई होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सशक्तिकरण योजना के तहत सत्कार आपको कई सुविधाएं भी दे रही हैं। इन सुविधाओं का लाभ उठाये और समाज में अपना नाम कमाए अपना सामाजिक ,शेक्षनिक और आर्थिक स्थिति मजबूत करें और खुद आत्मनिर्भर होकर दूसरे को प्रेरित करें।इस दौरान महिला थानाध्यक्ष के साथ आयी एस आई मधुबाला ने कहा कि नारी हैं पर कमजोर नहीं ,पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं।उन्होंने कहा कि यह तब संभव हैं जब आप शिक्षा के क्षेत्र में मन से पढ़ाई कर आप आगे बढ़ेगी ,मुकाम हासिल करेगी ॥दुनियां आपके कदमों के नीचे रहेगा ॥मधुबाला ने कहा कि महिलाएं अंतरिक्ष में उड़ान भर सकती हैं ,हवाई जहाज उड़ा सकती हैं ,आईएएस आईपीएस बनकर सरकार को मजबूती प्रदान कर सकती हैं ॥पढ़ लिखकर अपने माँ बाप समेत देश दुनियां का नाम ऊंचा कर सकती हैं।हर क्षेत्र में महिलाएं अब बुलंदियों को छू रही हैं इसीलिये गलत दिशा में नहीं बहके और मन लगाकर पढ़ाई करें।
इस कार्यक्रम के दौरान एमआरएम के कई शिक्षिका ,कई महिलाएं एवं छात्रा के अलावे महिला पुलिस उपस्थित थे।