ट्रेन से कटकर मजदूरी करने जा रहे मजदूर की जलगांव में मौत ,गांव में पसरा मातम। शव गांव पहुंचते ही उमड़ी लोगो की भीड़, मचने लगी चीख पुकार।
ट्रेन से कटकर मजदूरी करने जा रहे मजदूर की जलगांव में मौत ,गांव में पसरा मातम। शव गांव पहुंचते ही उमड़ी लोगो की भीड़, मचने लगी चीख पुकार।
ट्रेन से कटकर मजदूरी करने जा रहे मजदूर की जलगांव में मौत ,गांव में पसरा मातम। शव गांव पहुंचते ही उमड़ी लोगो की भीड़, मचने लगी चीख पुकार।
कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार
बिहार से गुजरात राज्य के सूरत में मजदूरी करने जा रहें एक युवक की मौत रेल से कट जानें के कारण हो गई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के असमा गांव के एक मजदूर को मजदूरी करने के लिए सूरत जाने के दौरान जलगांव में ट्रेन दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक उक्त गांव के विशेश्वर पासवान के पुत्र रघुनंदन पासवान उर्फ छोटू (30 वर्ष) है। मंगलवार की सुबह मृतक का शव गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। शव को अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक के पत्नी रीता देवी के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया।
स्थानीय ग्रामीण बताते है कि रघुनंदन एक सप्ताह पहले घर से सूरत जाने के लिए निकला। वह सूरत में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सूरत जाने के दौरान महाराष्ट्र के जलगांव स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतर कर पानी लाने गया। इसी बीच ट्रेन खुल गई और खुलते ही रफ्तार पकड़ ली। दौड़ कर छोटू ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था कि हाथ छूट जाने से वह निचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल रेलवे के कर्मचारी उसे चिकित्सक के पास ले गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ जा रहे मृतक के साला का लड़का ट्रेन को चेन पुलिंग कर रुकवाया और वापस स्टेशन आने पर छोटू के मौत हो जाने की जानकारी मिली।
पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव लेकर उनके साला का लड़का गांव असमा पहुंचे। । मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है जो काफी छोटे छोटे है अपने पिता का शव देखकर बच्चे की चीख से गांव के लोगो के आंख में भी आंसू आ गया। शव का अंतिम अंतिम संस्कार कुशेश्वरस्थान के शिवगंगा घाट स्थित शमशान में किया गया।
बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुये ट्रिपल हत्याकांड के मामले में दो लाख का इनामी शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे ,एक पिस्टल ,चार जिंदा कारतूस एवं दो मेग्जीन बरामद।
घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,आगे की कारवाई जारी।