बहेड़ी थाना क्षेत्र में हुये ट्रिपल हत्याकांड के मामले में दो लाख का इनामी शातिर बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे ,एक पिस्टल ,चार जिंदा कारतूस एवं दो मेग्जीन बरामद।
दरभंगा /संजय कुमार राय
दरभंगा जिला के चर्चित दो लाख का इनामी बदमाश एसटीएफ (पटना )पुलिस के हत्थे चढ़ गया ,उसके पास से एक पिस्टल चार जिंदा कारतूस दो मेग्जीन के साथ एसटीएफ की पुलिस ने भागलपुर जिला के नवगछिया से गिरफ्तार किया हैं। इस टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक खुशरु सिराज SOG 06 कर रहें थे वहीं आर्म्स सेल के पु.अ.नि. नेपाली कुमार के अलावे कई टीम के सदस्य थे।
बता दे कि दरभंगा जिला के बहेड़ी थाना अंतर्गत हरहच्चा -निमैठी गांव के निकट आधा दर्जन मोटरसाइकिल पर सवार अपराधियों ने नगर निगम कर्मी अनिल सिंह एवं अन्य दो लोंगों पर अंधाधूंन गोलिया चलायी जिससे टाटा सूमो में सवार तीन लोंगों की मौत हो गई थी ।वहीं चालक पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोककर चला गया था।पुलिस के मुताबिक लाइनर की भूमिका में चालक ही था।
बहुचर्चित ट्रिपल हत्याकांड के दो लाख (2,00,000) रूपये का ईनामी अपराधकर्मी प्रजेश कुमार राय उर्फ ब्रजेश कुमार राय उर्फ टुनटुन राय उर्फ परदेशिया पिता- हरि बल्लभ राय सा०-पतोर थाना-बहादुरपुर जिला-दरभंगा को एक पिस्टल, चार जिंदा कारतूस एवं दो मैगजीन के साथ नवगछिया से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
गिरफ्तार अभियुक्त ब्रजेश कुमार राय उर्फ टुनटुन राय उर्फ परदेशिया का अपराधिक इतिहास भी बताया जा रहा हैं।
इसमें अशोक पेपर मिल थाना काण्ड सं0-59/95 दिनांक-10.10.95 धारा-392 भा०द०वि०,
अशोक पेपर मिल थाना काण्ड सं0-108/05 दिनांक-10.11.05 धारा 44 विधुत अधि० एवं 379/411 भा०द०वि०।बहादुरपुर थाना काण्ड सं0-70/06 दिनांक-15.04.06 धारा-392 भा०द०वि०,
ए०पी०एम० थाना काण्ड सं0-44/06 दिनांक-24.07.06 धारा-307 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।ए०पी०एम० थाना काण्ड सं0-60/16 दिनांक-04.07.16 धारा-302/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट। ए०पी०एम० थाना काण्ड सं0-103/19 दिनांक-17.07.19 धारां-307/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।
बहेरी थाना कांड स0 219/23 दिनांक 23.06.23 धारा 302/34 भा०द०वि० एवं 27आर्म्स एक्ट एवं ए०पी०एम० थाना काण्ड सं0-143/22 दिनांक-10.08.22 धारा-302/120बी भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
