घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार ,आगे की कारवाई जारी।
दरभंगा /बिरौल
घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने अलग अलग मामलों में दो आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 60/24में कोर्थु गांव के बिंदेश्वर सदा की पत्नी राम काशी देवी ने कई आरोप लगाते हुये प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एससी /एसटी एक्ट के तहत मुकदमा थाने में दर्ज किया गया था। अनुसंधान और पर्यवेक्षण में सत्य पाये जानें के कारण गंगा सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

इसी तरह घनश्यामपुर थाना की पुलिस ने थाना कांड संख्या 149/24के नामजद आरोपी हसमुद्दिन को गिरफ्तार किया हैं।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कारवाई की जा रही हैं।

