राज्य सभा सांसद संजय झा को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिलने से मिथिलावासियों में हैं आक्रोश ,मिथिला ने एनडीए को दी जगह लेकिन एनडीए ने मिथिलावासियों को क्या दिया ??????
राज्य सभा सांसद संजय झा को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिलने से मिथिलावासियों में हैं आक्रोश ,मिथिला ने एनडीए को दी जगह लेकिन एनडीए ने मिथिलावासियों को क्या दिया ??????
राज्य सभा सांसद संजय झा को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिलने से मिथिलावासियों में हैं आक्रोश ,मिथिला ने एनडीए को दी जगह लेकिन एनडीए ने मिथिलावासियों को क्या दिया ??????
बिरौल /उत्तम सेन गुप्ता
केंद्र की एनडीए सरकार ने उस मिथिलांचल को जिसने इनको सरकार बनाने लायक संख्या दिया उसकी उपेक्षा कर रही है। संसदीय क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने राज्य सभा सांसद संजय झा को केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल करने की मांग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,अमीत शाह,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया है।
दरभंगा ही नही पूरे मिथिलांचल के सर्वमान्य नेता व विकास पुत्र राज्य सभा सांसद संजय झा को एनडीए सरकार के केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल नहीं किये जाने से क्षेत्र के लोग कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। दरभंगा, समस्तीपुर, झंझारपुर,मधुबनी,सुपौल सहित कई संसदीय क्षेत्र के संजीव कुमार झा, राजीव झा, मिथिलेश कुमार,हरिश्चन्द्र प्रसाद,हेमंत झा, महावीर मुखिया,दिपक सहनी,महेश पासवान, विश्वनाथ यादव,रिक्की राजपूत,कुंदन सिंह,डॉ.विजय कुमार, किशोर झा,कमरान खान,हेमचन्द्र झा,कैलाश चौपाल, अरुण चौपाल सहित सैकड़ों लोगों का कहना है कि केंद्र की एनडीए सरकार ने उस मिथिलांचल को जिसने इनको सरकार बनाने लायक संख्या दिया उसकी उपेक्षा कर रही है। मिथिलांचल के लोगो को राज्य सभा सांसद संजय झा के मंत्री बनने की काफी उम्मीद थी,चूंकि बिहार सरकार के मंत्री के रूप में इन्होंने अपनी क्षमता दिखा दिया है।आज भाजपा और जद यू को एक साथ लाने में किसकी भूमिका थी, ये किसी से छुपा हुआ नहीं है।
और इसी का नतीजा है कि आज एन डी ए को बिहार से केंद्र में सरकार बनाने लायक सीट मिली। संसदीय क्षेत्र के लोगों का कहना है कि इस गठबंधन ने मिथिलांचल से उन्हें सम्मान दिया जो अपने लिए भी अपनी जाति का वोट नही ले पाते है।सैकड़ों लोगों ने राज्य सभा सांसद संजय झा को केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल करने की मांग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,अमीत शाह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से किया है।जिससे मिथिलांचल के विकास में सहयोग के साथ साथ लाखों लोगों में केन्द्र सरकार के प्रति आस्था और विश्वास में मजबूती प्रदान करेगी।
बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा तीन नए अपराधिक कानूनों का दिया जा रहा ऑनलाइन प्रशिक्षण,पीटीसी उतीर्ण पुलिसकर्मी से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को दी जा रही हैं जानकारी।
डाक पार्सल लिखे ट्रक से शराब की तस्करी करना पर गया महंगा ,न्यायालय ने तस्कर को तस्करी के जुर्म में माना दोषी ,सजा के बिंदु पर 19जून को होगी सुनवाई।