बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा तीन नए अपराधिक कानूनों का दिया जा रहा ऑनलाइन प्रशिक्षण,पीटीसी उतीर्ण पुलिसकर्मी से लेकर पुलिस अधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को दी जा रही हैं जानकारी।

दरभंगा /

बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के द्वारा एक जुलाई 24 से तीन नए आपराधिक कानून लागू करने के लिये जोर-शोर से पूरे बिहार में आजमाईश चल रही हैं। इस कानून के क्रियान्वयन हेतु बिहार राज्य के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाना आवश्यक हैं। इस प्रशिक्षण में पीoटीoसीo उतीर्ण पुलिसकर्मी से पुलिस अधीक्षक स्तर तक के पदाधिकारी को प्रशिक्षण देने की शुरुआत पुलिस मुख्यालय ने कर दी हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना द्वारा यह प्रशिक्षण तीन सत्र (पहला सत्र 10जून से 12जून 2024, दूसरा सत्र 13जून से 15जून 2024, तीसरा सत्र 18जून से 20जून 2024) में निर्धारित किया गया है जिसके आलोक में दरभंगा जिला में प्रथम सत्र का प्रशिक्षण आज दिनांक 10जून 24 को बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना से ऑनलाइन प्रेक्षा गृह, दरभंगा में दिया जा रहा है | जिसका कार्यक्रम निम्न प्रकार हैं –

* प्रथम सत्र के प्रथम दिन समय 10 बजे से 10:20 बजे तक पुलिस महानिदेशक, महोदय बिहार के द्वारा संबोधन भाषण
* 10:20 – 10:30 बजे तक निदेशक, महोदय बिहार पुलिस अकादमी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का परिचय
* 10:30 – 11:15 बजे तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के बारे अवलोकन, परिभाषा, अभियोजन, समान, वारंट, कुर्की एवं निवारक कार्य का प्रशिक्षण श्री कुमार बलवंत, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी बिहार पुलिस अकादमी के द्वारा दिया जा रहा है
* 11:20 – 12:20 बजे तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सत्र 02 में प्रथम सूचना रिपोर्ट से अंतिम प्रपत्र तक श्री पी0 कन्नन पुलिस महानिदेशक, महोदय अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं
* 12:35 – 13:20 बजे तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सत्र 03 में प्रथम सूचना रिपोर्ट से पुलिस प्रपत्र तक श्री पी0 कन्नन पुलिस महानिदेशक,महोदय अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं
* 13:25 – 14:10 बजे तक श्री संजय कुमार, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी बिहार पुलिस अकादमी के द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सत्र 01 में अवलोकन, परिभाषा, संस्वीकृति, विशेषज्ञों की राय के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं
* 15:10 – 15:55 बजे तक पी0 कन्नन पुलिस महानिरीक्षक महोदय, अपराध अनुसंधान विभाग के द्वारा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के सत्र 02 में भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के अधीन इलेट्रॉनिक अभिलेख के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं।


* 16:00 – 16:45 बजे तक श्री पंकज अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के द्वारा भारतीय न्याय संहिता में अवलोकन अपराध की नई परिभाषा धाराओं में परिवर्तन भारतीय दंड संहिता के अधीन वैसे अपराध एवं प्रावधान जिन्हें विलोपित किया गया के बारे में प्रशिक्षण दिया गया


* 17:00 – 17:45 बजे तक श्री कुमार बलवंत, अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी बिहार पुलिस अकादमी राजगीर के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता सत्र 04 में परिवाद, जमानत, अभियुक्त की अनुपस्थिति में विचरण एवं अन्य प्रावधान के बारे में प्रशिक्षण दिया गया
* 17:50 – 18:20 बजे तक श्री कन्नन महोदय पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 2023 के बारे में प्रशिक्षण दिया गया |