विभाग ने उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 06 जून, 2024 को लू की स्थिति होने की संभावना जताई है.

उत्तर-पश्चिमी हिस्से के कई राज्यों में इन दिनों गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है. कश्मीर से लेकर दिल्ली तक हल्की बारिश और तेज हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी है. लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार और इनसे जुड़े अन्य राज्य अभी भी लू से भीषण लू का कहर झेल रहे हैं. हालांकि यूपी के कुछ इलाकों में आज सुबह, 06 जून हल्की बारिश हुई है. इन राज्यों लू से भीषण लू का अलर्ट मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में 06 जून, 2024 को लू की स्थिति होने की संभावना जताई है और 7 जून को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति और पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है.   दिल्ली को लू से राहत, इन राज्यों में आज भी बरसेंगे बादल, हीटवेव का भी अलर्ट दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, आंधी के बाद बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत उत्तर भारत में प्री-मॉनसून गतिविधियां! दिल्ली समेत इन राज्यों में बरसेंगे बादल मुंबई में प्री-मॉनसून गतिविधियां! महाराष्ट्र में 10 जून को मॉनसून की एंट्री, IMD ने दी ये जानकारी ।

चुनावी सरगर्मी के बीच यूपी-बिहार से राजस्थान तक हीटवेव का अलर्ट, देश के मौसम पर IMD ने दी ये जानकारी यह भी पढ़ें: दिल्ली को लू से राहत, राजधानी समेत इन इलाकों में आज भी बरसेंगे बादल 9 जून तक नहीं मिलेगी राहत 08 और 09 जून, 2024 को भी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर की स्थिति और मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और झारखंड के अलग-अलग स्थानों में उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना जताई है. यानी इन पांच राज्यों को कम से कम 9 जून तक लू से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं । मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अपनी सामान्य रफ्तार से चल रहा है. बंगाल में मॉनसून पहुंचने की सामान्य तारीख 10 जून है. वहीं, मध्य प्रदेश की सीमा, ओडिशा, झारखंड और बिहार में ये 15 जून को पहुंच जाता है. इसके बाद एमपी के मध्य हिस्सों और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से में ये 20 से 25 जून को पहुंचता है. मॉनसून की रफ्तार को देखते हुए ये माना जा सकता है कि तय तारीखों तक मॉनसून इन राज्यों में पहुंच जाएगा और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेगा. बता दें कि 3 से 4 दिन मॉनसून के आगे या पीछे होने को सामान्य माना जाता है. मौसम विभाग ने इस साल अच्छी बारिश के आसार जताए हैं.