छपरा शहरी क्षेत्र में दो घंटे का पावर कट का सूचना जारी किया गया है। बढ़ते गर्मी के बीच मेगा ट्रांसफॉर्मर के ओवर हिट में पावर ट्रिप के समस्या को लेकर बिजली बिभाग द्वारा पावर कट कर कूलिंग और मरम्मती कार्य किया जाना है। जिसको लेकर शहरी क्षेत्र के एसडीएस फीडर और धर्मनाथ फीडर में बिजली बाधित रहेगी।
राजेंद्र सरोवर पॉवर सब स्टेशन से संचालित होने वाले दोनों फीडर में पावर कट किया जाना है। इससे छपरा शहर के दक्षिणी हिस्से किनरवाहि में पावर कट रहेगा। बिजली विभाग द्वारा सुबह 10 बजे से 12 बजे तह बिजली बाधित किये जाने का का सूचना दिया गया हैं।
इससे पूर्व बिजली संबंधित कार्य निपटा लेने का सलाह दिया गया है। जिससे कोई परेशानी नहीं हो। कार्य समाप्ति के बाद पुनः 12 बजे बिजली बहाल कर दिया जाएगा।
दोपहर 12 बजे के बाद बहाल होगी आपूर्ति
पावर कट के बारे में जानकारी देते हुए कनीय अभियंता ने बताया कि गर्मी के मौसम में टेम्परेचर में वृद्धि होने से बिजली पर लोड पड़ने लगा है। जिसको लेकर ट्रांफॉर्मर ओवर हिट हो रहा है। जिसमें पावर ट्रिप की समस्या पेश आ रही है। पावर ट्रिप के समस्या को लेकर पावर काट कर कुल्लिंग और मरम्मती कार्य किया जाना है।
जिसको लेकर राजेन्द्र सरोवर पीएसएस से संचालित होने वाले धर्मनाथ फीडर में पावर कट किया जाना है। इस दौरान तार ट्रान्सफार्मर और जंफर का रिपेयरिंग किया जाना है। कार्य खत्म होने के बाद बिजली बाहर कर दी जाएगी। इस दौरान हुई परेशानी के लिए बिजली विभाग क्षमा प्रार्थी है।
