पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी ,दोनों अपराधकर्मियों को लगी गोली ,अस्पताल में चल रहा इलाज। 

दरभंगा /संजय कुमार राय 

मुजफ्फरपुर जिला में अपराधियों और पुलिस के बीच आमने -सामने की फायरिंग में दो अपराधियों को गोली लगी हें जिसका इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा हें। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी शहर में बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हें।एसएसपी राकेश कुमार ने जिले के तमाम  पुलिस अधिकारियों को सूचना दे दी थी एवं कई आवश्यक निर्देश भी दिये थे।
इसी बीच अहियापुर थाना क्षेत्र के बखरी और मेडिकल ओवरब्रिज के निकट अपराधी पहुंच गये। पुलिस पहले से सतर्क थी। अपराधियों को पुलिस ने घेर लिया। इसी बीच अपराधियो ने गोली चलाई लेकिन पुलिस वाले बाल बाल बच गये। अपराधी वहां से भागने का प्रयास कर रहें थे इसी बीच पुलिस ने चारों तरफ से दोनों अपराधियों को घेर लिया। अपराधी फिर गोली चलाने का प्रयास कर ही रहें थे ,पुलिस ने गोली चलाई और दोनों अपराधियों को गोली लगी। जख्मी हालात में पुलिस ने इन अपराधियों को अस्पताल पहुंचाया हें जहां इनका इलाज हो रहा हें।
यहां बता दे कि मुजफ्फरपुर जिला अपराधियों का गढ़ रहा हें। यहां अक्सर किसी ना किसी को अंजाम देते रहते हें लेकिन पुलिस भी लगातार इन अपराधियों के हौसले को चकनाचूर करते रहती हें। बावजूद अपराध में कमी नहीं आती।