पुलिस दबिश के कारण हत्या का आरोपी न्यायालय में किया आत्मसमर्पण।

दरभंगा/

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के भीगो जमालपुरा मुहल्ले मे जमीनी विवाद को लेकर 18 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या मामले में पुलिस दबिश के कारण मुख्य आरोपी रवि कुमार उर्फ मुखिया ने  न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या के बाद से आरोपी  फरार चल रहा था । पुलिस बार-बार हत्या के आरोपी रवि कुमार उर्फ मुखिया की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर  रही थी। हत्या मामले में पुलिस ने मुखिया के परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। जिसकी जानकारी मुखिया को मिली तो पुलिस दबाव के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। ज्ञात हो कि रोहित के भाई सत्यनारायण सहनी ने हत्या को लेकर लहरिया सराय थाना में रवि सहनी लक्ष्मण सहनी और गीता देवी के खिलाफ चाकू से हत्या करने का मामला दर्ज करवाया था। घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हो गए थे। हत्या मामले को लेकर मुजफ्फरपुर से एफएसएल की टीम भी पहुंच कर घटनास्थल से कई तरह के खून सहित घटना में प्रयुक्त चाकू का नमूना लिया था। पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को रोहित के चचेरे भाई रवि सैनी और परिवार के सदस्यों के साथ रास्ता को लेकर मारपीट हो गई थी इस दौरान रोहित पर चाकू से प्रहार कर दिया था। घायल अवस्था में रोहित को डीएमसीएच लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था। जिससे रोहित की मौत हो गई थी।