जीविका दिदियां ने पौधा रोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस,लोगों से किया आगे आने की अपील।
मनुष्य की बिगड़ती सेहत का सबसे बड़ा कारण प्रकृति के प्रति लापरवाही है–आमोद कुमार शर्मा।
बिरौल/दरभंगा
नगर पंचायत बिरौल के वार्ड संख्या-09 ग्राम बलिया मे पृथ्वी जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के विकास जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वावधान मे अध्यक्ष निर्मला देवी के अध्यक्षता मे विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
तथा इस अवसर पर सैंकड़ो दिदियां वृक्षारोपण किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक असंतुलन के कारण कही अतिवृष्टि हो रही तो कही अनावृष्टि हो रही है। कही वायु प्रदूषण तो कही जल प्रदूषण , कही दहार तो कहीं सुखार हो रहा है।और मनुष्य अनेकानेक बीमारी से परेशान हो रहे है ।मनुष्य की बिगड़ती सेहत का सबसे बड़ा कारण प्रकृति के प्रति लापरवाही है। ग्लोबल वार्मिंग,वनों की कटाई,नदियों में गंदगी फैलाना, पशुओं को हानि पहुंचाना आदि पर्यावरणीय स्वास्थ्य के नुकसान पहुंचाने के कारण हैं। जबकि हर बीमारी का उपचार प्रकृति में है।
