नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में महिला थाना में दो दुष्कर्मी के विरुद्ध मामला दर्ज ,दोनों आरोपी फरार ,महिला पुलिस कर रही हें छापेमारी।

दरभंगा/
मब्बी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हें इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी भी दर्ज हो गई हें । महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से दुष्कर्मी गांव छोड़कर फरार हो गया है। बताया जाता है कि मंगलवार की देर रात नाबालिक बच्ची शौच के लिए घर से निकली जहां घात लगाकर बैठे दो मनचले बच्ची का मुंह कपड़ा से दबाकर बगल के आम के बगीचे में ले गए और बारी बारी से दुष्कर्म करने के बाद घर की कुछ दूरी पर छोड दिया और फरार हो गयें । नाबालिक जैसे तैसे घर पहुंच कर परिजनों को सारी जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने दोनों युवकों को गांव में खोजा लेकिन तब तक दोनों फरार हो चुका था। दुष्कर्म करने वाले शंकर सहनी के पुत्र सिद्धार्थ कुमार सहनी व गणेश सहनी के पुत्र अखिलेश के विरुद्ध नाबालिक बच्ची की मां ने महिला थाना में मामला दर्ज करवाया है। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद दोनों युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई लेकिन दोनों गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। इधर नाबालिक बच्ची का डीएमसीएच में इलाज करवाया गया है। फिलहाल बच्ची ठीक है। दुष्कर्म मामले को लेकर नाबालिक बच्ची के परिजन पहले मब्बी थाना गए जहां महिला पदाधिकारी और पुलिसकर्मी के नहीं रहने के कारण मामला दर्ज नहीं किया जा सका। थक हार कर नाबालिक बच्ची के परिजन बुधवार की दोपहर महिला थाना में मामला दर्ज करवाया।