दरभंगा लोकसभा से विजयी हुए भाजपा सांसद डॉ.गोपाल जी ठाकुर दर्जनों गाडियों के काफिले के साथ अपने गांव परड़ी पहुंचे, सत्ती महरानी का पूजा अर्चना के बाद अपनी मां से लिया आशिर्वाद, कुशेश्वरस्थान जाने के क्रम में बिरौल में लोगों ने उनका किया भव्य स्वागत।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कई जगहों पर किया पौधा रोपण।

बिरौल/दरभंगा

दरभंगा लोकसभा से भाजपा के सांसद पद पर विजयी होने के बाद दर्जनों गाड़ियों के काफिले के साथ डॉ.गोपाल जी ठाकुर का बुधवार को क्षेत्र में बिरौल क्षेत्र में आगमन हुआ।

जगह-जगह लोगों ने उनका गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया। गोपाल जी ठाकुर जिंदाबाद,हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे से पुरा क्षेत्र भाजपा मय हो गया।डॉ.गोपाल जी ठाकुर बुधवार को दरभंगा स्थित अपने निवास स्थान से बहेड़ी प्रखंड क्षेत्र से गुजरते हुए बिरौल प्रखंड के ईटवाशिवनर होते हुए अपने गांव परड़ी पहुंचे। जहां सत्ती महरानी का पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने अपनी मां राम सागर देवी से आशिर्वाद प्राप्त करने के बाद कुशेश्वरस्थान के प्रस्थान कर गए।

इस दौरान उन्होंने साहो, सहसराम, पटनिया होते हुए पोखराम गांव पहुंचे जहां श्रवण चौधरी के आवास परिसर में पहले से उपस्थित दर्जनों महिला, पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर नव निर्वाचित सांसद का भव्य स्वागत किया। श्रवण चौधरी ने गोपाल जी ठाकुर के साथ पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, उदय शंकर चौधरी को पाग,गमछा और माला पहना कर स्वागत किया। दरभंगा से भाजपा की जीत के उपल्क्ष पर उपस्थित कार्यकर्ता व समर्थकों को मुंह मीठा कराया गया।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री ठाकुर ने विभिन्न प्रजाति के दो पौधा रोपण किया।उसके बाद गाड़ियों के काफिला के साथ शहीद भगत सिंह स्मारक चौक से गुजरते हुए गोपाल जी ठाकुर कुशेश्वरस्थान के प्रस्थान कर गए।इस दौरान पूर्व विधायक अमरनाथ गामी,श्रवण चौधरी, राजीव चौधरी,संजीव झा,मुकुंद ठाकुर,जलज चौधरी,मुन्ना चौधरी,रंजीत सिंह,उल्लास चौधरीनीरज चौधरी,अनील चौधरी,मनोज सहनी,हेमंत झा,पारस नाथ चौधरी,मणिकांत चौधरी,भगवान झा,अच्युतानंद ठाकुर,महावीर मुखिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।