आर्म्स एक्ट का फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे। गुप्त सूचना के आधार पर कुशेश्वरस्थान पुलिस की कारवाई , आरोपी को उसके घर से किया गिरफ्तार।

कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार 

कुशेश्वरस्थान स्थान पुलिस की पुलिसिया कारवाई से अपराधियों के बीच दहशत का माहोल हें।करीब दो वर्षों से फरार चल रहें आर्म्स एक्ट के आरोपी को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही हें।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मोरकाही निवासी पीताम्बर यादव के पुत्र राजेश यादव पर वर्ष 2022 में स्थानीय थाना में आर्म्स एक्ट के प्राथमिकी दर्ज हुआ था। जिसके से वह फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मोरकाही पहुंच कर आरोपी राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि राजेश 2022 से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।