पूर्णिया लोकसभा के हॉट सीट पर पप्पू यादव की जीत के बाद दरभंगा जिला के जाप के पूर्व जिला अध्यक्ष सह पार्षद डॉ मुन्ना खान ने कहा ,”एक अकेला सब पर भारी” असली बिहारी पप्पू यादव।बिहार लोकसभा के 40 सीट में सबसे हॉट सीट रहा पूर्णिया का रिजल्ट।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

पूर्णिया लोकसभा के निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव ने इतिहास का एक पन्ना 4जून को अपने नाम कर दिया।40सीटों पर हुये लोकसभा के चुनाव में अकेला पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल कर यह साबित कर दिया कि “एक बिहारी सब पर भारी “

जहां कई पार्टियों के दिग्गजों ने कैंप लगाकर विरोध किया वहीं कई दिग्गज नेताओं ने अपने भाषणों में इनके विरोध को लेकर यह तक कह दिया कि भले ही एनडीए उम्मीदवार को वोट दे दो लेकिन निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू को वोट नहीं दो ,इसके बाद भी जनता के सेवक पूर्व सांसद पप्पू यादव भारी मतों से विजय हुए हें और फिर से लोकसभा पहुंच गये जहां बिहार और बिहारियो के दर्द को सदन में रखेंगे।इस जीत के खुशी का जश्न सिर्फ पूर्णिया में ही नहीं मनाया जा रहा है पूरे बिहार में मनाया जा रहा है।

दरभंगा के जन अधिकार पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ मुन्ना खान ने अपने आवासीय कार्यालय पर बड़े हर्ष उल्लास के साथ पप्पू यादव के जीत पर लोंगों को लुड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।डा० मुन्ना खान ने कहा कि पूर्णिया जिला के जनता से प्रणाम कार्यक्रम  से शुरू हुआ कार्यक्रम आज धन्यवाद पूर्णिया में समापन नहीं हुआ हें और भी सिलसिला चलता रहेगा। पूर्णिया की जनता ने श्री यादव को आशीर्वाद देकर उनका मान सम्मान बढ़ाया हें इसीलिये अब पूर्णिया की जनता का मान -सम्मान पप्पू यादव रखेंगे ,पहले भी रखते आयें हें।जनता के सेवक सांसद पप्पू यादव ने जो जीत हासिल की है यह पूर्णिया के जनता की जीत है l

जिस तरीके से कहीं भी कुछ भी होता था बिना जाति धर्म देखें पप्पू यादव पहुंचते थे , जीत के बाद भी पप्पू यादव का यह सिलसिला जारी रहेगा और उनका सेवा दल भी जनता की सेवा में लगा रहेगा l

इस जीत के अवसर पर डॉ मुन्ना खान,चुनमुन यादव,पुतिन बिहारी चंद्रकांत सिंह, मणिकांत यादव,पप्पू सरदार,पिंटू खान,दिलशाद,कासीफ इकबाल,कुणाल पांडे,दीपक झा,आतिफ हसनैन,दस्तगीर अंसारी इत्यादि सैकड़ो दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

जहां कई पार्टियों के बड़े-बड़े दिग्गजों ने बड़े-बड़े रैली करके अपने कार्यकर्ताओं को जिताने की पुरजोर कोशिश की वही एक अकेला पप्पू यादव सब पर भारी पड़ा और पूर्णिया की जनता के आशीर्वाद से विजय हासिल की,एक बिहारी कितना भारी।