बहेडी थाना अन्तर्गत बहुचर्चित तिहरे हत्या कांड के फरार अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,बहेड़ी थाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि।एसएसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर  की आधिकारिक पुष्टि।

दरभंगा /

विगत वर्ष 2023 में बहेड़ी थानान्तर्गत तिहरे हत्याकांड घटना घटित हुई थी जिसमें हथियार से लैश अपराधियों के द्वारा बहेडी थाना अन्तर्गत निमेठी (हरहच्चा ) गांव के पास मुख्य सड़क पर टाटा सफारी गाडी से आ रहे अनिल कुमार सिंह (मृतक) के गाड़ी को घेरकर अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग किया गया जिसमें मृतक अनिल कुमार सिंह सहित कुल 03 व्यक्ति का हत्या का घटना कारित हुआ। इस हत्या में संलिप्त पाया गया मुख्य अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ मनिया उर्फ शूटर पे0 राम सेवक सिंह सा० जोरजा थाना बहेड़ी जिला दरभंगा घटना के बाद से फिरार चल रहा था। अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ मनिया उर्फ शूटर पे० राम सेवक सिंह सा जोरजा थाना बहेडी जिला दरभंगा के विरुद्ध कुर्की जप्ती की कार्यवाई किया गया तथा उसके गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा था।

तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ मनिया उर्फ शूटर पे0 राम सेवक सिंह सा0 जोरजा थाना बहेड़ी जिला दरभंगा के नई दिल्ली में होने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर, जिसका नेतृत्व पु0अ0नि0 सुमन कुमार, बहेड़ी थाना कर रहे थे को अभियुक्त के गिरफ्तारी हेतु भेजा गया। विशेष टीम के द्वारा अभियुक्त मनीष सिंह उर्फ मनी सिंह उर्फ मनिषा उर्फ शूटर पे0 राम सेवक सिंह सा0 जोरजा थाना बहेड़ी जिला दरभंगा को दिनांक 02.06.24 को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। अग्रीम कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल का सदस्यो में पु०अ०नि० सुमन कुमार, बहेडी थानाध्यक्ष के अलावे  सशस्त्र बल के जवान एवं तकनीकी कोषांग के पुलिसकर्मी शामिल थे।