लंबे समय से फरार चल रहें हवा पहलवान को दौरा -दौड़ाकर कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने निकाली हवा ।दियारा क्षेत्र में बड़ा अपराधी बन पाता उससे पहले ही पुलिस ने निकाल दी हवा पहलवान की हेकड़ी। अब जेल की खायेंगे हवा।
कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार
दियारा के हवा पहलवान को पुलिस ने उसकी हवा निकाल दी हें। रंगेलीपुर भरना में पुलिस को देख हवा हो गया था हवा पहलवान लेकिन कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने दौरा दौड़ाकर उसकी हवा निकाल दी।अब जेल की हवा पहलवान खाते रहेंगे।हवा पहलवान रंगेलीपुर में अपराध की दुनिया का उभरता सितारा था। लेकिन वह बड़ा अपराधी बन पाता उससे पहले पुलिस ने उसकी हवा निकाल दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत भिण्डुआ पंचायत के रंगेलीपुर गांव से पुलिस ने कई थाना के विभिन्न मामलों में वांक्षित अपराधी महेश्वर यादव के पुत्र कमलेश यादव उर्फ हवा पहलवान को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। गिरफ्तार अपराधी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।
कमलेश यादव कुख्यात पंकज यादव तथा साधू यादव गिरोह में शामिल होकर पला बढा और खुद का गेंग बनाकर अपराध की दुनिया में कदम रखकर इलाके में दहशत फैला रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने रंगेलीपुर गांव में उनके घर पर छापामारी कर कमलेश यादव को गिरफ्तार करने में कामयाब हुए।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कमलेश यादव घर आया है। बिना समय गंवाए पुलिस बल के साथ रंगेलीपुर गांव पहुंचे और उसके घर को घेर लिया गया। अपने आप को घिरा देख वह घर के पीछे से भागने की कोशिश की लेकिन कुशेश्वर पुलिस ने उसे दौरा दौरा कर गिरफ्तार कर लिया।

