फांसी लगाकर एक अधेड़ ने कर ली अपनी इहलीला समाप्त ,ग्रामीणों ने कहा कि मानसिक तनाव मे कर लिया आत्महत्या।

दरभंगा/
फेंकला थाना क्षेत्र के प्रेमजीवर गांव मे एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये डीएमसीएच भेंज दिया हैं।
जानकारी के अनुसार फेकला थाना क्षेत्र के प्रेमजीबर गांव मे स्व बलदेव यादव के पुत्र महेश यादव मे पेड़ से रस्सी बांध खुद झूल गया। सूचना मिलते ही फेकला थानाध्यक्ष तृषा शैनी अपने दल बल के साथ गांव पहुंची ,उस वक्त गांव के सेंकड़ों लोग जमा थे। पेड़ पर झूल रहें मृतक के लाश को पुलिस ने नीचे उतारा और कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु डीएमसीएच भेजा।
कई ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से काफी तनाव मे था। लोंगों ने कहा कि पत्नी का भी पहले देहांत हो चुका हैं यही नहीं पुतोहु को भी यहां से मैके भगा दिया और काफी तनाव मे रह रहा था।ग्रामीणों ने कहा कि और भी वजह हैं जिसके कारण उसने तनाव मे आकर खुद फांसी लगाकर झूल गया।
थानाध्यक्ष तृषा ने घटना की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि लाश के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर यू डी कांड दर्ज किया जा रहा हैं।