वरिष्ठ अभिनेता और आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इंडिया  गठबंधन जीतने जा रहा है। अब, यह ‘मुद्दा’ बनाम ‘मोदी’ है। पीएम मोदी की कोई गारंटी वास्तविकता नहीं बन पाई है। पीएम मोदी की विश्वसनीयता खत्म हो गई है। अपने अनुभव से, मैं कह सकता हूं कि भाजपा और उसके सहयोगी 150-200 सीटों तक भी नहीं पहुंच पाएंगे।

वहीं इंडिया गठबंधन की बैठक को लेकर कहा कि अच्छे लोग हैं मेच्योर लोग हैं बैठक करनी चाहिए। 1 तारीख को चुनाव है कुछ लोग आ रहे हैं कुछ लोग नहीं आ रहे हैं तो तैयारी तो करनी पड़ती है। तैयारी के सिलसिले में उनकी प्रक्रिया चल रही है। अच्छी बात है सराहनीय है। इसकी तारीफ करनी चाहिए। एनडीए क्या खामोश हो गया है, इसके जवाब में उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि आप लोग कुछ सुनना चाह रहे हैं तो खामोश !