बहेड़ा थानाध्यक्ष की कारवाई से शराब माफियाओं मे दहशत ,पुलिस की बेहतर पुलिसिंग को लेकर इलाके मे हो रही हैं चर्चा।
बेनीपुर /विधि संवाददाता
बहेड़ा थाना पुलिस को बीती रात गश्ती के दौरान बड़ी कामयाबी मिली हैं।पुलिस ने कुल तीन बोरियों मे 216लीटर नेपाली शराब की बरामदगी की हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि जयंतीपुर दाथ मे एक शराब कारोबारी हैं जो शराब बेचता हैं। इसी सूचना पर थानाध्यक्ष ने देर रात गश्ती टीम को उक्त गांव मे कामेश्वर यादव के पुत्र लालबाबू यादव के घर छापेमारी का निर्देश दिया। पुलिस जयंतीपुर दाथ गांव मे लालबाबू यादव के घर ज्योंही पहुंची ,वह पुलिस को देखते ही फरार हो गया। पुलिस ने छापेमारी के दौरान लालबाबू के घर से तीन बोरा शराब बरामद कर थाने लाया। बोरे को खोलकर जब गिनती की गई तो तीनों बोरे से करीब 216लीटर नेपाली शराब बरामद किया।
इस मामले मे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं और कारोबारी को गिरफ्तार करने के लियें प्रयासरत हैं।

थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब कारोबारी भी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त मे होंगे। उन्होंने कहा कि शराब कारोबारियो को पकड़ने के लिये पुलिस पूरे बहेड़ा क्षेत्र मे जाल बिछा दिया हैं अगर कोई कारोबारी इस धंधे मे संलिप्त हैं तो पुलिस उनके द्वार तक पहुंचने मे देर नहीं करेगी।

