ब्रेकिंग न्यूज :दरभंगा जिला के विशनपुर थाना क्षेत्र मे सोना -चांदी दुकान के कर्मचारी से 32हजार नगदी के अलावे सोना चांदी की लूट ,अपराधियों को पकड़ने मे जुटी पुलिस

दरभंगा /संजय कुमार राय 

विशनपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर भरोल ग्रामीण सड़क पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर एक प्रतिष्ठित दुकान के कर्मचारियों से नगदी के अलावे कुछ जेवरात को लूटकर फरार हो गया हैं ॥

यह घटना शुक्रवार के करीब 6-7बजे शाम की बतायी जा रही हैं।बताया जा रहा हैं कि ब्लू रंग की अपाचे बाइक पर  सवार दो अपराधियों ने विजय ज्वेलर्स के कर्मचारी उपेन्द्र साह से पिस्टल के बल पर 32 हजार रुपए नकद, करीब 75 ग्राम सोना व 8 किलोग्राम चांदी का आभूषण लूट लिया हैं। सूचना मिलते ही विशनपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और घटना के बाबत जानकारी ली। पुलिस सड़क पर लगे  सीसीटीवी की खोज कर रही हैं एवं अपराधियों की पहचान में जुटी  है। जानकारी के मुताबिक हर दिन की भांति दुकानदार अपनी दुकान बंद कर बघला गांव स्थित अपने घर जा रहा था। पहले से घात लगाए अपराधियों ने लूटपाट की और गोढ़ियारी की ओर भाग गए।

थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा।