जिला परिवहन कार्यालय के चलंत सिपाही के साथ मारपीट मे दो नामजद समेत आठ -दस अज्ञात लोंगों पर प्राथमिकी दर्ज।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

जिला परिवहन कार्यालय दरभंगा के चलंत दस्ता सिपाही ने सिमरी थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कई लोंगों के विरुद्ध सरकारी कार्यों मे बाधा पहुंचाने एवं मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया हैं।
दर्ज प्राथमिकी मे चलंत दस्ता सिपाही किशन कुमार ने कहा हैं कि शोभन एकमी सड़क पर जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व मे वाहनों की जांच मे मदद कर रहा था। इसी दौरान अपराह्न करीब एक बजकर दस मिनट मे मिट्टी लदी एक हाईवा (BRO7GB 4930)को रोका गया। उक्त हाइवा के जांच के क्रम मे ओवर लोड प्रतीत हो रहा था।चलंत सिपाही ने दिये आवेदन मे कहा हैं कि जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर उक्त हाइवा का वजन कराने हेतु मब्बी स्थित धर्म कांटे के लिये उस हाइवा पर मैं चढ़ गया। शोभन मोड़ पहुंचने से पहले ही आठ -दस आदमी हाइवा को रोकवाकर मेरे साथ मारपीट की और हाइवा गाड़ी को छुड़वा लिया।
इसकी सूचना जब जिला परिवहन पदाधिकारी को हुई तो तुरंत वे घटना स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचते ही उनके चालक अमित कुमार को बदमाशों ने लप्पड़ थप्पड़ से मारा।
चलंत सिपाही किशन कुमार ने इस मामले मे बहादुरपुर थाना क्षेत्र के चांडी गांव निवासी बिनोद यादव के पुत्र राकेश यादव और इसी गांव के हलखोरी यादव के पुत्र संजीव यादव समेत आठ -दस लोंगों को आरोपित किया हैं।
सिमरी थाना पुलिस ने इस मामले मे प्राथमिकी (110/24)दर्ज कर आगे की कारवाई कर रही हैं।