दो लाख बत्तीस हजार रुपये की फिर हुई ठगी ,साईबर थाना मे मामला दर्ज /

दरभंगा/

साईबर फ्रॉड का मामला लगातार बढ़ता जा रहा हैं इसके बावजूद लोग सचेत नहीं हो पा रहें हैं।इसी कड़ी मे एक और ठगी का मामला सामने आया हैं।

सदर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर दिल्ली मोड़ के रहने वाले सरोज कुमार झा ने साइबर थाना में आवेदन देते हुए उनसे हुई ठगी का  मामला दर्ज कराया है।

पंजाब नेशनल बैंक बासुदेवपुर शाखा में उनके खाते से दो लाख बत्तीस हजार चार सौ नीनावें साइबर अपराधियों ने फर्जी तरीके से निकाल लिया है। उनके खाते से 14-15 मई के बीच  रुपयें की निकासी हुई  है। सरोज कुमार झा को खाता से रुपए निकालने की जानकारी 10 दिन बाद मिली ।

इस मामले को लेकर साइबर थाना में उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन उनके खाते से रुपया कैसे निकला इसके बारे में थाना को कुछ भी नहीं बताया है। ट्रैफिक डीएसपी सह साइबर थाना प्रभारी ने बताया है कि सरोज कुमार झा के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है। लेकिन उनके खाते से रुपया कैसे निकाला गया हैं  इसके बारे में कोई जानकारी उन्होंने नहीं दी है।डीएसपी ने कहा कि मामले की तहकीकात कर साइबर फ्रॉड को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।