लोकसभा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों,चौक-चौराहे से लेकर चाय-नास्ते के दुकानों पर लोगों के बीच हार जीत का गुणाभाग का दौरा लगातार है जारी,विभिन्न दलों के समर्थक अपने-अपने जीत का कर रहे हैं दवा।

धैर्य रखिये चुनाव नतीजे तीन दिन आने रह गए शेष।

बिरौल/दरभंगा

लोकसभा आम चुनाव का सातवां व अंतिम चरण 1 जून को संपन्न हो रहा है। उसके दो दिन बाद ईवीएम में बंद विभिन्न दलों के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 4 जून मंगलवार को हो जायेगा। उसके बाद केंद्र में सरकार बनाने की कवायद तेज हो जायेगी। इधर मतगणना का दिन ज्यों ज्यों करीब आता जा रहा है, क्षेत्र में लोगों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। इनमें से खास कर विभिन्न दलों के समर्थक अपने-अपने जीत का दावा कर रहे हैं। फिलहाल आज के दिन भी विभिन्न लोकसभा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों,चौक-चौराहे से लेकर चाय-नास्ते के दुकानों पर लोगों के बीच हार जीत का गुणाभाग का दौरा लगातार जारी है। इस हार जीत के बीच दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर तथा समस्तीपुर लोकसभा चुनाव के आने वाले नतीजों पर चर्चा तेज हो चुकी है। इस क्रम में मिठाई व भोज करने की शर्तें भी लग रही है। फिलहाल चाय बिस्कुट और पान तक ही सीमित है। स्थानीय लोगों में अमर झा, वीरेंद्र पौद्दार,राजकुमार अग्रवाल,राजीव चौधरी,विनोद गोरल,दिनेश सहनी,चन्द्र शेखर प्रसाद, अधिवक्ता राजकपूर पांडेय सहित कई लोगों ने बताया कि केंद्र में सरकार किसकी बनेगी यह तो तीन दिन बाद स्वतः स्पष्ट हो जायेगा।