नगर खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर लहेरियासराय थाना मे मामला दर्ज ,ट्रक चालक के माथे पर फोड़ा ठीकरा ,मुख्य परिवहन अभिकर्ता को नहीं बनाया आरोपी ?
नगर खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर लहेरियासराय थाना मे मामला दर्ज ,ट्रक चालक के माथे पर फोड़ा ठीकरा ,मुख्य परिवहन अभिकर्ता को नहीं बनाया आरोपी ?
नगर खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के आवेदन पर लहेरियासराय थाना मे मामला दर्ज ,ट्रक चालक के माथे पर फोड़ा ठीकरा ,मुख्य परिवहन अभिकर्ता को नहीं बनाया आरोपी ?
दरभंगा /
लहेरियासराय थाना मे जब्त चावल लदे ट्रक के मामले मे नगर खाद्य आपूर्ति के आवेदन पर लहेरियासराय थाना मे मामला दर्ज किया गया हैं। समस्तीपुर जिला के सरायरंजन गांव निवासी राम कुमार वर्मा के पुत्र नगर खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार के आवेदन पर धारा 7ईसी के तहत चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जब्ती सूची मे ट्रक के अलावे 180क्विंटल चावल हैं।
नगर आपूर्ति पदाधिकारी ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को लिखे आवेदन मे कहा हैं कि बिहार राज्य खाद्य निगम या भारतीय खाद्य निगम का बोरा नहीं हैं लेकिन सेम्पल मे लिया गया चावल बिहार राज्य खाद्य निगम का प्रतीत होता हैं लेकिन चालक द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया हैं।उन्होंने कहा कि ट्रक बिहार राज्य खाद्य निगम के मुख्य परिवहन अभिकर्ता द्वारा परिवहन हेतु पंजीकृत हैं। उन्होंने दिये आवेदन मे यह स्पष्ट कर दिया हैं कि 27मई 24को सासाराम से परिवहन के लिये तारडीह दरभंगा के गोदाम मे चावल लदा यह पंजीकृत ट्रक भेजा गया था एवं 30मई को वापस सासाराम जानें के क्रम मे ट्रक पुलिस के हत्थे चढ़ गई। चावल के नमूने और जांच के बाद यह स्पष्ट हैं कि यह चावल अनुमानित दर पर वितरित किया जानें वाला चावल हैं।
वहीं गिरफ्तार चालक रोहतास जिले के दिनारा थाना अंतर्गत खैरही गांव निवासी राजबली राय के पुत्र नितेस्वर राय ने पूछने पर बताया कि यह चावल उसने पंडासराय स्थित किसी गोदाम से लोड किया हैं।अब सवाल उठता हैं कि पंडासराय का वह कौन माफिया हैं जिसने सरकारी चावल को इस ट्रक पर लोड किया था?इन सारी बातों का खुलासा अनुसंधान के क्रम मे होगा।
नगर खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी राजेश ने दिये आवेदन मे थानाध्यक्ष से अनुरोध किया हैं कि उक्त चावल को जिम्मेंनामा पर लहेरियासराय स्थित राज्य खाद्य निगम के सुपुर्द कर दिया जाय।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान जारी कर दिया गया हैं।यहां बता दे कि इस मामले को लेकर नगर खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने सदर एसडीओ को लिखित रूप से अवगत करा दिया था ,एसडीओ सदर के निर्देश के बाद इस मामले मे कारवाई हुई हैं।
राज्य खाद्य निगम के प्रभारी मंजय कुमार के मुताबिक दरभंगा के मुख्य परिवहन अभिकर्ता अविनाश प्रसाद सिंह हैं। इस मामले मे अविनाश प्रसाद सिंह की भूमिका भी संदिग्ध हैं कालाबाजारी के कई बिन्दुवार कहानियां हैं जिसे अब पुलिस के अनुसंधान मे बाहर आने की संभावना प्रबल हो गई हैं।
लोकसभा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों,चौक-चौराहे से लेकर चाय-नास्ते के दुकानों पर लोगों के बीच हार जीत का गुणाभाग का दौरा लगातार है जारी,विभिन्न दलों के समर्थक अपने-अपने जीत का कर रहे हैं दवा।