जब्त चावल के मामले मे एसडीओ सदर के निर्देश का इंतजार कर रहें हैं शहरी आपूर्ति पदाधिकारी ,गोरखधंधे का कहीं खेल तो नहीं ?

दरभंगा /संजय कुमार राय 

लहेरियासराय थाना मे जब्त चावल लदे ट्रक के मामले मे शहरी खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने सदर एसडीओ को लिखित रूप से अवगत करा दिया हैं  ,एसडीओ सदर के निर्देश के बाद इस मामले मे आगे की कारवाई की जाएगी।

राज्य खाद्य निगम के प्रभारी मंजय कुमार के मुताबिक दरभंगा के मुख्य परिवहन अभिकर्ता अविनाश प्रसाद सिंह हैं। उन्होंने कहा कि चावल लदे ट्रक को पुलिस द्वारा जब्त किये जानें  सूचना उन्हें भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रोहतास की गोदाम से उक्त ट्रक पर चावल लोड किया गया था जिसे लें जाकर तारडीह के गोदाम मे ट्रक को अनलोड करना था। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा हैं कि राज्य खाद्य निगम के निबंधित ट्रक पर चावल का परिवहन करना कानून संगत नहीं हैं।

इधर रोहतास जिले के खेरही गांव के रहने वाले चालक मुन्ना राय का कहना हैं कि उक्त लदे ट्रक के चावल को रोहतास लें जाया जा रहा हैं।
अब समझना यह हैं कि राज्य खाद्य निगम के प्रभारी प्रबंधक कह रहें कि रोहतास से उक्त ट्रक तारडीह गोदाम गया हैं इधर चालक कहता हैं कि उक्त चावल रोहतास लेकर जा रहें हैं मतलब यहां साफ दिख रहा हैं कि जहां से यह चावल आया वहीं यह चावल जा रहा था ,लेकिन जब पुलिस के हत्थे यह ट्रक चढ़ा तो तो कुछ अंतर हैं तो सिर्फ बोरियों का हैं।

अगर इसे और बेहतर तरीके से जानें तो रोहतास के गोदाम से स्टोक मे चावल खाली हुआ और तारडीह के गोदाम मे स्टाक हो गया ?कहा जा सकता हैं कि यही से शुरुआत कालाबाजारी की होती हैं ?समझने की बात यही हैं कि इस धंधे मे जुड़े माफियाओ द्वारा बड़ा खेल कर दिया गया।तारडीह गोदाम के स्टाक रजिस्टर को देखने से पता चलेगा कि स्टाक मे लिया गया चावल आखिर कहां हैं ?सूत्रों की माने तो स्टाक मे आयें चावलों को कई डीलरों के यहां आपूर्ति दिखा दिया गया होगा और वहां बैठे माफियाओं ने सरकारी बोरी से चावल निकालकर बाजार के बोरी मे पैक कर फिर उसी गोदाम मे भेजने की तैयारी कर दी।

इन माफियाओं को डर तो था नहीं क्युकि उक्त ट्रक के आगे के शीशे पर बिहार राज्य खाद्य निगम लिखा हुआ हैं।

इस गोरखधंधे को लेकर किसी ने एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी को सूचना दे दी। एसएसपी के निर्देश पर लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने ट्रक का पीछा कर सैदनगर से पकड़ा और उक्त ट्रक को जब्त कर थाने लाया। तत्पश्चात लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने विभागीय पदाधिकारी को सूचना दी और उक्त मामले को लेकर जांच चल रही हैं। एम ओ राजेश कुमार ने इस पूरे मामले को लेकर लिखित जानकारी एसडीओ सदर को दे दिया हैं। अब एसडीओ सदर के निर्देश के बाद ही आगे की कारवाई की जानें की संभावना हैं।