उफनाती गर्मी मे लोंगों ने ली राहत की सांस ,बादल के गरज के साथ हुई बारिश ने लोंगों का मन मोहा।

दरभंगा /

और मौसम ने ली अंगड़ाई ,लोग खुशी से झूम उठे। रात के करीब दस बज रहें थे कि अचानक जोरों से हवा उठी ,बादल गरजने लगा ,छींट फुट पानी के फुहारें आसमान से टपकने लगे और धीरे धीरे जोरों से बारिश होने लगी। ठंडी हवाओं के साथ उफनाती गर्मी मे लोंगों ने राहत की सांस ली।
कई लोंगों ने तो छत से बारिश का आनंद लें रहें थे तो कई लोग बारिश मे भींगने के लिये खुद को आसमा के नीचे खुद को रख दिया।
देर रात मे भी लोग वारिस का मजा लिये। बादल के गर्जन और तेज हवा के झोखे ने बिजली विभाग को भी बिजली काटने पर मजबूर कर दिया लेकिन इस ठंडी हवा मे लोंगों ने सकूंन की सांसें ली।
बता दे कि कई दिनों से उफनाती गर्मी ने लोंगों का जीना दुश्वार कर दिया था। लोग घर से नहीं निकल रहें थे। धूप इतनी कि गर्मी के कारण कहीं मेट्रो टेन मे आग लगी तो कुछ लोग चलते चलते चक्कर खाकर सड़क पर गिरे ,कुछ लोंगों के मौत हो जानें की खबर भी आयी।
ऐसे मे बारिश ने राहत की सांस दे दी।