वरीय पुलिस अधीक्षक ने सिमरी /मब्बी थाने का किया औचक निरीक्षण ,दिये कई निर्देश।

दरभंगा /

दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक ने सिमरी /मब्बी थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजियों क्रमशः- गुंडा पंजी, आगन्तुक पंजी, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया गया एवं अवलोकनोंपरांत कई  दिशा निर्देश दिए।

सिमरी थाना को दिए गए दिशा निर्देशों मे :

* सभी अनुसंधानकर्ता के लंवित कांडों के त्वरित निष्पादन करने का दिशा निर्देश।
* सिमरी थाना के प्रतिवेदित कांडो का अनुसंधान की समीक्षा की गई।
* सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश।
* पंजी संधारण के बिंदु पर अद्यतन हेतु निर्देश।
* पुलिस महानिदेशक, महोदय द्वारा 75 दिन के अंदर कांडो का निष्पादन किए जाने हेतु निर्गत आदेश का अनुपालन ।
* लंवित कांडों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का निर्देश |
* गश्ती के दौरान बैंक, एटीएम , पेट्रोल पंप अन्य वित्तिय संस्थओं पर निगरानी रखने का निर्देश।
* थाना के कार्यों के बटवारा के बिंदु पर सत प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश |
* थाना परिसर एवं थाना भवनों का निरीक्षण किए एवं रख रखाव हेतु निर्देश दिए |