बढ़ती तापमान व रिकार्ड बिजली खपत के विच संतुलन जरूरी– ईं आरके जायसवाल।
हमारे संवाददाता, दिल्ली।
हमारे देश के खासकर उत्तरी क्षेत्रों में गर्मी का तापमान रिकॉर्ड बढ़ोतरी के कारण बिजली कि खपत में रिकार्ड तोड़ बृद्धि हूई है, साथ ही अतिरिक्त लोड बढ़ने से बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने लगी है। प्रतिदिन लाईनों का पिघलना, आग लग जाना और अधिभार कारणों से बेहद ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इन सब कारणों से लोगों को गर्मी के दिनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बिजली निगमों द्वारा दिशा निर्देश जारी कर निर्बाध बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से संचालन के लिए अपेक्षा जताई जा रही है। यह हम सभी का पहला कर्त्तव्य भी बनता है कि इसमें सहयोग करें। देखा जाए तो इस भीषण तापमान के वीच लोग अपने घरों या आफिस के बाहर निकले में हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं वहीं निगम के लाईनमैन बिजली आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाली को लेकर दिन रात लगे हुए हैं। वह बेहद गर्म उपकरणों को पकड़ कर बिजली आपूर्ति को बहाल करने में लगे हैं, यही नहीं कई बार तो उन्हें अन्य क्षेत्रों के आपूर्ति व बिजली बहाल रखते हुए भी काम करने कि नौबत रहती है।इस रिकार्ड बिजली कि खपत संचालन के मद्देनजर हम सभी का भागीदारी जरूरी है। इन्हीं बातों को लेकर समाजसेवी व विद्युत अभियंता आर.के. जायसवाल ने बताया कि कुछ प्रयासों व सावधानियों को अपना कर इसे सुचारू रूप से आपूर्ति में अपना योगदान देकर बेहतर बना सकते हैं जैसे कि,एक साथ बहुत सारे उपकरण ऑन ना करें।एयर कंडीशनर का तापमान 24 डिग्री से नीचे ना करें।यदि एक से अधिक एयर कंडीशनर है, तो कम से कम आधे घंटे के अंतराल पर चलाएं।पंखों को फुल स्पीड पर ना चलायें।यदि आवश्यकता ना हो तो बिजली उपकरण बंद रखें।बल्ब और ट्यूब लाइट कि जगह सीएफएल का इस्तेमाल करें।सीलिंग और टेबल फैन व ज्यादा रेटिंग वाले इलेक्ट्रिकल होम एप्लायंसेज का इस्तेमाल करें।अपने घड़ों में लगे ग्राउंड अर्थिंग में पानी भर कर नमी बनाए रखें।

