आरा जिला मे बेहतर पुलिसिंग को लेकर चौक -चौराहों पर भी पुलिस कप्तान की हो रही चर्चा ,कई इनामी अपराधकर्मी पुलिस के रडार पर।

आरा से संजय कुमार राय की रिपोर्ट 

लोकसभा चुनाव को लेकर ज्यों ज्यों तिथि नजदीक आ रही हैं ,चुनावी सरगर्मी तेज हो रही हैं। प्रत्येक चौक चौराहों पर चाय के चुस्की के दौरान जीत हार की चर्चा हो जाती हैं। अपने अपने दल को लेकर सभी जीत के दावे करते भी नजर आते हैं, जिले मे बेहतर पुलिसिंग की चर्चा होती हैं।

चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर 

भोजपुर जिला के एसपी नीरज कुमार सिंह ने एक जून को होनेवाली लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी पूरी कर ली हैं।आरा मे शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर उनकी तैयारियां जोर -शोर से चल रही हैं ,चाहे वह अपराधियों की धर -पकड़ हो ,या फिर वारंट का निष्पादन ,इनामी अपराधियों को लेकर जिला बदर की कारवाई समेत कई ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिसे लेकर आरा के पुलिस कप्तान निरंतर प्रयास कर रहें हैं।

दो चक्का -चार चक्का वाहनों की निरंतर हो रही हैं चेकिंग 

जिले के सभी थाना क्षेत्रों मे वाहनों की चेकिंग ,शराब बरामदगी के लिये नये नये तरीके को शामिल करना और बेहतर पुलिसिंग के  कार्य रूप को देना पुलिस कप्तान के चुनौतियों मे हैं।
बुधवार की देर शाम पूरे जिले मे फलैग मार्च कर खुद नेतृत्व करना ,अलग अलग विधान सभा क्षेत्रों मे भी फलैग मार्च कराना उनके नियमित कार्यों मे शुमार हैं।

अर्धसैनिक बलों /अन्य बलों की विभिन्न थाना क्षेत्रों मे तैनाती

जिले के हर क्षेत्रों मे पुलिस बल के जवानों के साथ अर्धसैनिक बल एवं अन्य जवान दिखाई पड़ते हैं।दो चक्का एवं चार चक्का वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही हैं। इस दौरान पुलिस को उपलब्धि भी हो रही हैं।

चप्पे चप्पे पर पुलिस हैं तैनात

हर एक चप्पे पर पुलिस की तैनाती से स्थानीय लोंगों मे भी पुलिस कप्तान के बेहतर पुलिसिंग को लेकर चर्चा हो रही हैं।नित्यदिन लोंगों की समस्याओं को सुनना और उसके निदान के लिये संबंधित पुलिस कर्मियों को निर्देश देना उनके कार्य दिवस मे हैं।भोजपुर जिला मे योगदान देते ही ट्रेफिक मे भी काफी सुधार देखा जा रहा हैं जब्कि पहले जाम की समस्या बनी रहती थी।