सदर थाना की पुलिस ने चोरी गई पांच मोबाईल समेत दो बदमाश को किया गिरफ्तार।

दरभंगा /

सदर थाना पुलिस ने चोरी गई पांच मोबाइल के साथ दो बदमाश  को गिरफ्तार किया हैं।

सदर थाना पुलिस द्वारा 28मई की संध्या गश्ती के क्रम में ढाल मिल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी ,वाहन चेकिंग के क्रम में दो संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया और पूछताछ की गई  तो उसके पास से चोरी की गई 4 स्क्रीन टच मोबाइल एवम एक बटन वाला मोबाइल कुल 5 मोबाइल बरामद किया गया। उक्त पकड़ाये दोनों अभियुक्त 01. शिवम कुमार पे0 दिनेश मंडल सा0 दिलावरपुर थाना बहादुरपुर जिला दरभंगा, 02. पप्पू कुमार पे0 प्रमोद दास सा0 वांधीनमर , कटरहिया थाना सदर जिला दरभंगा को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।