डुगडूगी बजाकर पुलिस ने चपकाया इश्तेहार ,सरेंडर नहीं होने की स्तिथि मे की जाएगी कुर्की -जब्ती ,पुलिस की कारवाई तेज।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

जाले थाना क्षेत्र मे फर्जी वोटिंग के दौरान पकड़े गये चार आरोपी को थाने से जबरन छुड़ाकर लें जानें के मामले मे  ग्रामीणों पर पुलिस की कारवाई तेज हो गयी हैं। पुलिस ने डुगडूगी बजाकर फरार हुये सभी आरोपियों के घर इश्तेहार चपका दिया हैं अगर समय रहते सभी आरोपी पुलिस या न्यायालय के समक्ष खुद को सरेंडर नहीं किया तो पुलिस कुर्की जब्ती की कारवाई कर सकती हैं।

इस मामले मे कुछ नेता अपनी नेतागिरी करते हुये यहां से तो चल दिये लेकिन ग्रामीणों ने जो हरकत की उसपर विशेष रूप से चर्चा उन्होंने नहीं की। यह कारवाई पुलिस तब कर रही हैं जब ग्रामीणों ने अपराधियों के शक्ल मे 19-20मई की देर रात थाने पर हमला बोला था और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करते हुये चारों फर्जी मतदाता को अपने साथ छुड़ाकर लें गया था।
यह गांव वहीं  हैं जिस गांव पर एनआईए की टेढ़ी नजर थी।

वहीं दूसरी और इस जिले की यह पहली घटना हैं जहां ग्रामीणों ने धावा बोला और चारों आरोपी को जबरन छुड़ाकर थाने से लें गये।थानेदार की इस लापरवाही को लेकर एसएसपी ने उक्त थानेदार को निलंबित भी कर दिया और दूसरे थानेदार की पोस्टिंग भी कर दी ,क्यूंकि इस मामले को रोकने मे थानेदार नाकाम निकले थे।
यहां बता देना जरूरी हैं कि पुलिस ने सीसीटीवी से फुटेज को निकालकर  24लोंगों को नामजद किया हैं और 130-140लोंगों को अज्ञात आरोपी बनाया हैं ।

पुलिस को इस गांव से कोई दुश्मनी नहीं हैं कि लोंगों को आरोपी बनाकर उसके पीछे लग गई हैं। पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं जो यह दर्शाता हैं कि कैसे इन आरोपियों को छुड़ाने के लिये इस गांव के ग्रामीण थाना पर हमला बोला था  ,यह कानून संगत नहीं था ?24नामजद के विरुद्ध भी पुलिस ने न्यायालय से वारंट लें लिया हैं। गिरफ्तारी नहीं होने या ग्रामीणों द्वारा आत्म समर्पण नहीं किये जानें के बाद इश्तेहार की कारवाई की गई हैं।