दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन की आज अंतिम तिथि आज के बाद विलंब शुल्क के साथ  कर सकेंगे आवेदन।

दरभंगा /

सीईटी-बीएड और शिक्षा शास्त्री-2024 की प्रवेश परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन की तिथि आगे बढ़ायी गई थी जिसका अंतिम तिथि आज हैं । सीईटी बीएड के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो. अशोक कुमार मेहता ने रविवार को बताया कि प्रशासनिक कारणों से सारण जिला में इंटरनेट सेवा प्रतिबंधित है। इसके कारण उक्त जिला के अभ्यर्थियों को आवेदन प्रपत्र भरने में हो रही परेशानियों को देखते हुए जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा के कुलपति और कुलसचिव के अनुरोध पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि को विस्तारित करने का आदेश दिया गया था।
उन्होंने बताया कि नई विस्तारित तिथि के अनुसार प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन बिना विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी दिनांक 28 मई तक कर सकते हैं। इसी प्रकार विलंब शुल्क के साथ दिनांक 29 मई से 04 जून तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि की सुधार पहली से चार जून तक निर्धारित है। पूर्व निर्धारित तिथि के अनुसार अभ्यर्थी 17 जून से एडमिट कार्ड डाउनलॉड कर सकेंगे ‌। 25 जून मंगलवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे बीएड संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना के लिए नियमित रूप से सीईटी-बीएड-2024 की आधिकारिक वेबसाइट www.biharcetbed-lnmu.in का अवलोकन करते रहें। किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई में नोडल विश्वविद्यालय की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 9431041694 और ई-मेल आइडी cetbed2024helpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि पहले बिना विलम्ब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित थी।