शराब तस्करी को लेकर कारोबारी अपनाते हैं कई नई तरकीब ,पुलिस की तीसरी आँखें से बच नहीं पाते शराब तस्कर।

दरभंगा /

शराब कारोबार मे संलिप्त माफिया तरह तरह के तरीके अपना रहें हैं लेकिन पुलिस की पैनी नजर से यें बच नहीं पाते। मामला कमतौल थाना क्षेत्र का हैं। पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान एक हुंडई कार को रोका और उसकी तालाशी ली। तालाशी के दौरान कार के पीछे वाली सीट को देख पुलिस को शक हुआ। सीट थोड़ा ऊंचा और उबर -खाबड़ जैसे दिख रहा था। पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने सीट को हटाया तो देखा कि एक तहखाना बना हुआ हैं और शराब को सजाकर रखा गया हैं। पुलिस ने उस तहखाने से 750एमएल पैक के 285बोतल को जब्त करते हुये कार समेत चालक को अपने कब्जे मे लिया। कार चालक की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के तारलाही धमैंला गांव निवासी मंगनू यादव के पुत्र ललित कुमार यादव के रूप मे हुई हैं।
थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले मे प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत मे भेंज दिया गया हैं।