बाप के नक्शे कदम पर चल दिया बेटा ,लड़की अपहरण के मामले मे पूर्व सरपंच का बेटा गिरफ्तार।
बाप के नक्शे कदम पर चल दिया बेटा ,लड़की अपहरण के मामले मे पूर्व सरपंच का बेटा गिरफ्तार।
बाप के नक्शे कदम पर चल दिया बेटा ,लड़की अपहरण के मामले मे पूर्व सरपंच का बेटा गिरफ्तार।
कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार
लड़की अपहरण तथा आर्म्स एक्ट के मामले में पूर्व सरपंच के पुत्र सचिन चौपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया । बता दे कि पीड़ित युवती के शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी में बरना पंचायत के पूर्व सरपंच समैला निवासी संतोष चौपाल के पुत्र सचिन चौपाल को नामजद किया गया था। जानकारी के अनुसार पचहरा बुजुर्ग के एक युवती देर रात शौच के लिए गांव के बगल में गई। इसी दौरान पूर्व से घात लगाए पूर्व सरपंच के पुत्र सचिन चौपाल देशी कट्टा के बल पर युवती को अपहरण कर मकई के खेत में छिपा दिया। काफी देर तक जब युवती नहीं लौटी तो घरवालों के साथ साथ मुहल्ले के लोगों ने उसकी तलाश में जुटे । युवती के तलाश में लोगों ने पूर्व सरपंच के घर भी गए। लेकिन किसी ने सही बात नहीं बताया। सचिन अपने आपको घिरा हुआ देख कर युवती को छोड़कर वह भाग गया। खोजबीन के दौरान युवती मकई के खेत में मिली। उसके हाथ में कट्टा देख कर पूछताछ करने पर युवती ने सचिन के हाथ से कट्टा छिनने की बात बताई। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कट्टा बरामद कर लिया । जानकार बताते है कि पिता के नक्शे कदम पर उसका बेटा भी चल रहा है।पूर्व मे सरपंच भी कई बार जेल जा चुका है।
थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में अभियुक्त नामजद आरोपी था जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।