कुशेश्वरस्थान स्थित शिवगंगा पोखरा के बदबू से  लोंगों का जीना हुआ दूभर  ,महामारी की आशंका ?

कुशेश्वरस्थान/प्रशांत कुमार

मिथिला की प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शिव नगरी स्थित प्रसिद्ध शिवगंगा पोखर का पानी फिर से दूषित हो गया है। पानी का रंग बदल गया और शिवगंगा की पानी से बदबू आने लगा है।

पानी इतना बदबू करने लगा है कि शिवगंगा के बगल में स्थित थाना परिसर में थानाध्यक्ष सहित पुलिस कर्मी एवं अन्य लोगो का खड़ा होना तक मुश्किल हो गया है ,साथ ही अगल बगल के घरों एवं दुकानदार का भी जीना मुहाल हो चुका है।

जानकार बताते है कि शिव नगरी होने के कारण यहां सैकड़ो श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ का पूजा अर्चना करने आते है। खासकर यहां रविवार और सोमवार को हजारो की संख्या में शिव भक्त आते है। और हजारो लोग इसी बदबूदार गंदे पानी में स्नान कर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करते है।

स्थानीय लोग बताते है कि जब से बाबा कुशेश्वर न्यास समिति का गठन हुआ है, तब से न्यास की मनमानी की वजह से इस शिवगंगा पोखर का बुरा हाल है। हजारो रुपये चढ़ावा चढ़ता है इस मंदिर में ,पर कोई न्यास के आला अधिकारी और कर्मी इस गंदा होते पानी पर ध्यान नही दे रहा है।

न्यास समिति के सचिव विमल चंद खां बताते है कि जानकारी मिली है जल्द ही पानी को साफ करने के लिए चुना डाला जायेगा और पानी से कचड़ा भी साफ कराया जायेगा।