इलाहाबाद उच्च न्यायालय के बैरिस्टर सह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की अधिवक्ताओं ने मनाई 60वीं पुण्य तिथि,श्रधांजलि सभा आयोजित।

दरभंगा, विधिसंवाददाता,
अधिवक्ताओं ने बैरिस्टर सह पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 60 वीं पुण्यतिथि मनाई। जिला बार एसोसिएशन भवन दरभंगा में सोमवार को अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के बैरिस्टर सह देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 60 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया। अधिवक्ता सुशील कुमार झा और अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्र की संयुक्त अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
मौके पर अधिवक्ता अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि पंडित नेहरु का जन्म 14 नवम्बर 1889 ई. में हुई थी।इनका शिक्षा दिक्षा विदेश में हुई थी।उन्होंने 1912 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में वकालत प्रारंभ किया। 1929 में कांग्रेस का अध्यक्ष बने।8 अगस्त 1942 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के “अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन” के दौरान इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।1945 में जेल से छूटे।2 सितंबर 1946 से 27 मई 1964 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। वे मृत्यूपर्यंत तक प्रधानमंत्री रहते हुए देश की सेवा की।मौके पर अधिवक्ता रमणजी चौधरी,उज्जवल गोस्वामी,रामवृक्ष सहनी,मुरारीलाल केवट,नवीनेंद्र कुमार मिश्र,श्रवन कुमार झा,अमर कुमार श्रीवास्तव,संतोष कुमार सिन्हा,ब्रजेश कुमार चौधरी,श्याम कुमार झा, कमलाकांत झा ,अनिता आनंद, विनय कुमार झा समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प निवेदित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।