इम्पावर बिहार ,इंस्पायर बिहार द्वारा आयोजित प्रतियोगिता मे दरभंगा के एक शिक्षिका ने मारी बाजी ,मिस बिहार परफेक्ट फिगर का खिताब किया अपने नाम।

दरभंगा/

बिहार राज्य के पटना मे आयोजित इम्पावर बिहार ,इंस्पायर बिहार द्वारा आयोजित मिस्टर बिहार ,मिस बिहार एवं मिसेज बिहार की प्रतियोगिता मे मिस परफेक्ट फिगर का खिताब दरभंगा के एक शिक्षिका को मिला हैं। वह शिक्षिका बहेड़ी प्रखंड की रहने वाली हैं और दरभंगा के सैदनगर मुहल्ला मे रहती हैं।


मन मे लगन हो ,और कुछ करने की तमन्ना हो तो लोग कुछ भी कर गुजरता हैं और इसी कड़ी मे भारती रंजन कुमारी ने मिस बिहार परफेक्ट फिगर एवार्ड 2024जीतकर दरभंगा ही नहीं पूरे मिथिलांचल का नाम रोशन किया हैं इस प्रतियोगिता मे करीब एक दर्जन महिलाएं अपना जलवा बिखेर रही थी लेकिन इस कड़ी मे शिक्षिका भारती ने यह खिताब अपने नाम कर लिया हैं। उनके घर पहुंचते ही लोंगों ने उन्हें बधाई दी। जैसे जैसे लोंगों को पता चल रहा हैं उनके घर पर भीड़ जमा हो रही हैं। लोंगों का आशीर्वाद लें रही हैं। शिक्षिका भारती के इस खिताब को जीतने से दरभंगा का नाम रोशन हुआ ही ,मिथिलांचल को भी गौरवान्वित किया हैं।


दरअसल “EMPOWER BIHAR ,INSPIRE BIHAR “द्वारा हर साल इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं जिसमें लड़के ,लड़कियां और महिलाओं को प्रतिभागी बनाया जाता हैं ,जीतने वालों को खिताब से सम्मानित किया जाता हैं जिसके निदेशक डॉक्टर रोशनी झा हैं।इस प्रतियोगिता का आयोजन पटना जिला के गोला रोड स्थित मगध रिसोर्ट मे 26मई की शाम संपन्न हुआ हैं।