4जून के बाद शुरू हो जाएगा “ऑपरेशन टेबलेट “,लहेरियासराय थाना पुलिस की नई पहल।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

अगर आपका बच्चा नशा का सेवन करता हैं तो आप इसकी जानकारी पुलिस को दे सकते हैं।लहेरियासराय थाना की पुलिस लगातार नये नये तरीकों को ईजाद कर रही हैं। इसी कड़ी मे अब लहेरियासराय थाना की पुलिस जल्द ही शुरू करने जा रही हैं “ऑपरेशन टेबलेट ‘

अगर आपके बच्चे नशे का आदि हैं और टेबलेट या अन्य दवा का इस्तेमाल करता हैं तो आपकी जवाबदेही बनती हैं कि आप उसे ऐसा करने से रोके अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो यकीनन पुलिस ऐसे बच्चों पर कानून संगत कारवाई कर सकती हैं।
आपके गली -मुहल्ले मे कोई बच्चा नशा का सेवन कर रहा हैं तो पुलिस को सूचना दे। पुलिस तुरंत ऐसे बच्चों से पूछताछ करेगी,और दवा दुकानदारों पर कारवाई करेगी ,जिस दवा दुकानदार से बच्चा टेबलेट खरीदा हैं।

दवा दुकानदार को भी सतर्क रहने की जरूरत हैं। अगर वह बच्चा आपके दुकान का नाम बता दिया तो दुकानदार पर कारवाई तय हैं।
“ऑपरेशन टेबलेट ”की शुरुआत लहेरियासराय थाना की पुलिस चार जून से शुरू कर रही हैं।लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि टेबलेट सूंघकर या खाकर नशा करने वालें बच्चों पर उसके परिजनों द्वारा कड़ाई बरती जाय ताकि वह नशा नहीं कर सके इससे घर भी सुधरेगा और बच्चे भी।
हालांकि लहेरियासराय पुलिस दो माह पूर्व भी नशा मे प्रयोग की जानें वाली दवाईंया एवं टेबलेट को भारी संख्या मे बरामद किया था अब वे बच्चों को सुधारने का बीड़ा उठा लिये हैं।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष की एक पहल और भी चल रही हैं ,पासपोर्ट सत्यापन को पारदर्शी बना दिया हैं। अब लोग पासपोर्ट से संबंधित कागजात थाना लेकर जाता हैं और हाथों हाथ पासपोर्ट का सत्यापन कराकर घर लौट जाता हैं।