सकतपुर थाना की पुलिस ने भारी मात्रा मे नेपाली शराब किया बरामद ,पीकअप और मोटरसाइकिल जब्त।

दरभंगा /

सकतपुर थाना की पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा मे नेपाली शराब के साथ एक पीकअप एवं एक मोटरसाइकिल जब्त किया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक दरभंगा के दिशा निर्देशन में मद्य निषेध को प्रभावी बनाने हेतु अवैध नशीले पदार्थ के निर्माण बिक्री भंडारण परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं।इसी अभियान के तहत दिनांक 26मई 2024 को सकतपुर थाना के रात्री गश्ती दल को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम राजाखरबार कमला बलान नदी के बांध के निचे गाछी में शराब का खेप उतारा गया हैं। इस सुचना के सत्यापन हेतू कमला बलान नदी के बांध के राजाखरबार कमला बलान नदी के बांध के निचे पहुॅच कर छापेमारी के क्रम में 300 मि0 ली0 का 2700 पैक कुल 810 लीटर नेपाली शराब के साथ एक पिकअप और एक मोटरसाईकिल पुलिस ने बरामद किया।पुलिस अग्रीम कार्रवाइ कर रही हैं।