50लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार।

दरभंगा /

लहेरियासराय थाना पुलिस की तत्परता से पंडासराय मुहल्ले मे 50लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही हैं।


इस बाबत लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर पंडासराय मुहल्ले से चंदर सहनी के पुत्र अमर सहनी को गिरफ्तार कर जब तालाशी ली गई तो दो लीटर पाउच के 25पेकेट को पुलिस ने बरामद किया। उन्होंने कहा कि शराब के साथ चंदर को थाने लाया गया हैं जहां पूछताछ की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत मे भेजा जाएगा।