देथुआ के समाज सेवी वयोवृद्ध राम प्रसाद ठाकुर के निधन से गांव में पसरा शोक की लहर,जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने दी उन्हें श्रद्धांजलि।

घनश्यामपुर/दरभंगा

घनश्यामपुर प्रखंड के देथुआ में वयोवृद्ध समाज सेवी राम प्रसाद ठाकुर के निधन से गांव में शोक की लहर पसर गई है। वे लगभग 85 वर्ष के थे।रविवार को भाजपा जिला किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह उनके आवास पर पहुंच कर उनके पुत्र कपिल देव ठाकुर से मिलकर हाल-चाल जाना और मृतक को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि राम प्रसाद ठाकुर एक सामाजिक व्यक्ति थे और सदैव सामाजिक कार्यों के लिए बढ़-चढ़कर भाग लिया करते थे। उनका जाना ना सिर्फ इस गांव के लिए बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए आघात है।पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए संजय सिंह ने कहा कि जन्म और मृत्यु जीवन का वास्तविक सच है। जिसका जन्म होता है एक न एक दिन उसकी मृत्यु अवश्य होती है। भगवान की कृपा से रामप्रसाद जी चलते फिरते इस दुनिया को अलविदा कह गए यह एक बड़ी बात है।जीवन के अंतिम काल में उन्होंने संत पद्धति का पालन करते हुए भगवान के भजन कीर्तन में अपना अधिकांश समय व्यतीत किया करते थे। वहीं दूसरी और देथुआ गांव के ही निवासी और पेशे से वकील पवन कुमार पोद्दार की मां का निधन विगत दिनों हो गया था।उनके आवास पर भी जाकर संजय सिंह ने उनके परिवार वालों से मिलकर हाल चाल जाना और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर अमित कुमार सिंह, दुर्गानन्दजी, बबन, पवन, रोशन, कैलाश सहित कई लोग मौजूद थे।