चुनाव आयोग की बड़ी कारवाई :सारण जिला के एसपी को हटाया, मुजफ्फरपुर के रेल एसपी कुमार आशीष बने सारण जिला के एसपी ,
दरभंगा /संजय कुमार राय
भारत निर्वाचन आयोग ने सारण के एसपी को हटाते हुये मुजफ्फरपुर के रेल एसपी को सारण के एसपी के पद पर पदस्थापित किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सारण के पद पर पदस्थापित एसपी गौरव मंगला को वहां से स्थानांतरित करते हुये अगले आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा मे बिहार पुलिस मुख्यालय पटना मे योगदान करने का निर्देश गृह विभाग ने अधिसूचना जारी करते हुये दिया हैं।
वहीं पुलिस अधीक्षक रेल कुमार आशीष को रेल से स्थानांतरित करते हुये अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक सारण के पद पर पदस्थापित किया गया हैं।
सूत्रों का कहना हैं कि यह कारवाई चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह विभाग ने की हैं
दो पक्षों के आपसी वर्चस्प में यादव रोशन फूलचंद के मौत का जायजा लेने माले के तीन सदस्यों की टीम पहुंची बलरा गांव ,जांच टीम में शामिल नेताओं ने परिजन को न्याय दिलाने तक सहयोग करने का दिया आश्वासन।
देथुआ के समाज सेवी वयोवृद्ध राम प्रसाद ठाकुर के निधन से गांव में पसरा शोक की लहर,जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोगों ने दी उन्हें श्रद्धांजलि।