जीवेश मिश्रा जी ,सत्ता का हनक मत दिखाईये ,पप्पू यादव आपसे लड़ने के लिये हमेशा तैयार हैं :जाप सुप्रीमो पप्पू यादव।
जीवेश मिश्रा जी ,सत्ता का हनक मत दिखाईये ,पप्पू यादव आपसे लड़ने के लिये हमेशा तैयार हैं :जाप सुप्रीमो पप्पू यादव।
जीवेश मिश्रा जी ,सत्ता का हनक मत दिखाईये ,पप्पू यादव आपसे लड़ने के लिये हमेशा तैयार हैं :जाप सुप्रीमो पप्पू यादव।
दरभंगा /संजय कुमार राय
जीवेश मिश्रा जी ,आप सत्ता का हनक मत दिखाईये ,पप्पू यादव आपसे लड़ने के लिये हमेशा तैयार हैं ?कोई भी कानून लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलेगा ,आतंकियों जैसा व्यवहार करने से नहीं ,उक्त बातें जाले थाना क्षेत्र के देवरा बंधोंली गांव पहुंचकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद कहा। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुये कहा कि विधायक एवं पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा के इशारे पर पुलिस काम कर रही हैं जो कहीं से भी ठीक नहीं हैं।
उन्होंने डीआईजी ,एसपी का नाम लेते हुये कहा कि अगर 24व्यक्ति नामजद हैं तो वारंट लेकर गिरफ्तार कीजिये या फिर कानूनी तरीके से कुर्की जब्ती कीजिये लेकिन इसके अलावे अन्य लोंगों को परेशान नहीं कीजिये। उन्होंने कहा कि गलती यदि इन लोंगों से अगर हुई है तो इस तरह से व्यवहार नहीं करें। श्री यादव ने कहा कि कानून के तरीके से कानून संगत कारवाई पुलिस करें लेकिन आतंकियों जेसा व्यवहार नहीं करें। उन्होंने कहा कि अगर फर्जी मतदान किया तो सभी को कई घंटे तक थाना पर आखिर क्यू बैठाया गया ?मतदान की प्रक्रिया खत्म होने के बाद थाने से सभी को बेल दे देना चाहिये। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा थाना प्रभारी द्वारा कर दिया जाता तो ऐसी घटना नहीं घटती। श्री यादव ने कहा कि जरूरत पड़ी तो धरना दिया जाएगा।
यहां बता दे कि फर्जी मतदान करते युवक -युवतिया पुलिस के हत्थे चढ़ गये थे ?और पुलिस अपनी कारवाई कर रही थी।