दो पक्षों के आपसी वर्चस्प में यादव रोशन फूलचंद के मौत का जायजा लेने माले के तीन सदस्यों की टीम पहुंची बलरा गांव ,जांच टीम में शामिल नेताओं ने परिजन को न्याय दिलाने तक सहयोग करने का दिया आश्वासन।

बिरौल/दरभंगा
थाना क्षेत्र के बलरा गांव में 24 फरवरी 2024 को यादव रोशन फूलचंद की मौत को लेकर भाकपा माले के तीन सदस्यी टीम जांच के लिए पीड़ित परिवार से भेंट कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए। इस दौरान परिजनों ने जांच टीम को जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने में विफल है। घटना की जानकारी लेने के बाद जांच टीम में शामिल भाकपा माले नेता बैद्यनाथ यादव,रोहित सिंह और मनोज यादव ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अब तक घटना की हकीकत पता नहीं होना प्रशासनिक लापरवाही और अपराधियों से साठगांठ का मामला प्रतीत होता है। नेताओं ने बताया कि इस मामले के खिलाफ माले न्याय के लिए लड़ाई का अगुआई करने के लिए प्रतिबद्ध है।जांच टीम ने प्रेस ब्यान के जरिए कहा है कि परिजनों से मिलने के बाद थानाध्यक्ष से भेंट किया। पुलिस की ओर से अनुसंधान होने की बात बताई गई है। माले नेताओं ने बताया कि पुलिस सै 15 दिनो में घटना के कारण और दोषियों के गिरफ्तारी का मांग किया गया है, यदि निर्धारित समय के भीतर प्रशासन घटना के कारण और दोषी को गिरफ्तार नही करती है तो भाकपा माले आक्रोश मार्च करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए थाना पुलिस के खिलाफ आंदोलन तेज करेगा।