छठे चरण के लोकसभा चुनाव मे आठ सीटों पर मतदान संपन्न ,3%कम पड़े वोट।

दरभंगा/संजय कुमार राय 

बिहार मे लोकसभा चुनाव के छठे चरण का चुनाव छिटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण माहोल मे संपन्न हो गया ,पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान हुई मत प्रतिशत से करीब तीन प्रतिशत वोट कम पड़े हैं।
बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि मतदान प्रतिशत मे आई गिरावट पर समीक्षा बाद मे की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाल्मीकिनगर के नरकटियागंज स्थित 272एवं 273 दो बूथों पर मतदान का बहिष्कार किया गया।
मतदान मे बाधा पहुंचाने को लेकर करीब 107आदमी को गिरफ्तार किया गया।वहीं सारण की घटनाओं पर चर्चा करते हुये कहा कि जिला प्रशासन ने घटना से संबंधित रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दिया हैं और इसपर अध्ययन किया जा रहा हैं।
यहां बता दे कि पश्चिमी चंपारण मे 59.75%,वाल्मीकिनगर मे 58.25%,शिवहर मे 57.47%,महराजगंज मे 51.27%,वैशाली मे 58.50%,पूर्वी चंपारण मे 58.10%,सीवान मे 52.50%गोपालगंज मे 50.70%मतदान हुई हैं।
चंपारण के सुगौली मे प्रतिनियुक्त पदाधिकारी कन्हैया प्रसाद की मौत ट्रेन दुर्घटना मे होने की सूचना हैं।
उबलते गर्मी के बीच लोंगों ने बढ़ चढ़कर मतदान किया लेकिन पिछले यानि वर्ष 2019मे हुये लोकसभा चुनाव की अपेक्षा 3%के वोट मे कमी देखी गई।