पासपोर्ट सत्यापन मे चोरी -चुपके से भी नहीं देने पड़ेंगे पैसे ?लहेरियासराय थाने की पहल ,शनिवार को लगाया जाएगा फिर से केम्प।
दरभंगा /संजय कुमार राय
लहेरियासराय थाना की पुलिस अपने बेहतर कामों से इन दिनों सुर्खिया बटोर रही हैं।सुर्खिया बटोरे भी क्यू नहीं ,आम लोंगों की परेशानिया जो खत्म हो गई।हर जिलावासियों के जुबान पर पॉसपोर्ट सत्यापन को लेकर हैं। पासपोर्ट सत्यापन के मामले मे जिला मे अगर कोई थाना बेहतर कार्य रही हैं तो वह हैं लहेरियासराय थाना।
लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार पासपोर्ट सत्यापन के लिये लगातार केम्प लगाकर लोंगों के समस्या को राहत दे रहें हैं वहीं कई लोंगों को विभिन्न माध्यमों से सूचना भी दे रहें हैं।
चार दिन पहले भी उन्होंने केम्प लगाया और लंबित पड़े कई पासपोर्ट का सत्यापन किया वहीं आनेवाली कल यानि शनिवार को फिर से पासपोर्ट के सत्यापन को लेकर केम्प लगाएंगे।अब पासपोर्ट के सत्यापन मे एक भी नाजायज पैसे आपको नहीं देने पड़ेंगे।
बता दे कि कई वर्षों से ऐसा देखा जा रहा था कि पासपोर्ट के सत्यापन मे जब लोग थाने मे आते थे तो उनकी जेब ढीली होती थी। हेसियत के हिसाब से पुलिसकर्मी लेन देंन कर पासपोर्ट का सत्यापन करते थे।
लेकिन लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने इसे पारदर्शी बनाते हुये केम्प ही लगाना शुरू कर दिये हैं जहां लेन -देंन की कोई बात ही नहीं हैं। पासपोर्ट से संबंधित अपना दस्तावेज लेकर आप आइये और पासपोर्ट का सत्यापन कराकर अपने घर चले जाईये। लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार के इस कदम को देख लोग इनकी तारीफ करने से नहीं चूकते।थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि लंबित पड़े पासपोर्ट को लेकर शनिवार को केम्प लगाया जा रहा हैं।

