लहेरियासराय थाना की पुलिस ने दो अपहृता को किया बरामद ,थानाध्यक्ष ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद की जाएगी आगे की कारवाई।

दरभंगा /क्राइम रिपोर्टर 

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दो अपहृता को बरामद कर फिलहाल पूछताछ कर रही हैं। मजेदार बात यह हैं कि दोनों शादी शुदा हैं और दोनों के बच्चे हैं।
जितेंद्र कुमार राम ने अपनी पत्नी अनिला कुमारी के अपहरण को लेकर लहेरियासराय थाना मे मामला (141/24)दर्ज कराया था।


इसी तरह सैदनगर मुहल्ला के अनिल कुमार दास ने अपनी पत्नी रानी कुमारी के अपहरण को लेकर लहेरियासराय थाना मे मामला (256/24)दर्ज कराया था।


लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दोनों मामले मे गंभीरता दिखाई और अनुसंधानकर्ता पर दबाव बनाकर दोनों मामले मे अपहृता को बरामद कर लिया ।
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि पूछताछ मे अनिला कुमारी ने बताया कि उसके पति द्वारा अक्सर मारपीट की जाती थी जब्कि उसके गोद मे बच्चा हैं इस कारण वह घर से भाग गई थी और उसके पति ने अपहरण का मामला दर्ज करा दिया।
उन्होंने बताया कि रानी प्रेम प्रसंग मे भाग गई थी जब्कि उसका तीन साल का बच्चा हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि दोनों को न्यायालय मे भेजा जा रहा हैं,न्यायालय के आदेश के आलोक मे आगे की कारवाई की जाएगी।