देश को डिजिटल बनाने मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की अहम भूमिका,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी के 33वीं पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रधांजलि।

दरभंगा/प्रभाष रंजन 

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम का नेतृत्व ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने की। इस मौके पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमलोग डिजिटल युग मे हैं, हर हाथ मोबाइल औऱ लैपटॉप ये राजीव गांधी की ही देन है, उन्हें संचार क्रांति का जनक कहा जाता है। उप मेयर नाज़िया हसन, प्रदेश प्रतिनिधि सह ज़िला मीडिया प्रभारी मो.असलम ने कहा कि युवा शक्ति में भरोसा करने वाले राजीव जी ने मतदान की उम्र 21 से घटाकर 18 वर्ष कर लोकतंत्र सशक्त बनाने का काम किया। उन्होंने देश ही नहीं दुनिया के मानचित्र पर भारत की एक अलग पहचान बनाई। राजीव गांधी पंचायती राज और नगर पालिका विधेयक के सूत्रधार थे। उन्होंने लोक अदालतों के माध्यम से त्वरित न्याय दिलाने के प्रयासों को भी प्रमुखता से बढ़ावा दिया। पंचायती राज संस्थाओं के जरिये लोगों को सशक्त बनाने का काम किया। नेताओं ने कहा कि आज ही के दिन तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान उनकी हत्या हो गई थी। आज पूरा देश उनको याद कर रहा है। कार्यक्रम मे विजयकांत मिश्रा, धनंजय सिंह, दिनेश गंगनानी, उदितनारायण चौधरी, मनोरंजन झा, प्रो.शिवनारायण पासवान, अब्दुर राशिद, बुच्ची देवी, हसमत अंसारी, प्रो. मिथिलेश यादव, आमिर अली सिद्दीकी, सैफ अली सिद्दीकी, राकेश कुमार पांडेय आदि ने श्रद्धांजलि दिया।