नावानगर गांव में जेपी सेनानी हरिश्चंद्र मंडल के निधन पर शोक सभा का किया गया आयोजन,लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

अलीनगर/दरभंगा

अलीनगर प्रखंड के नावानगर गांव में जेपी सेनानी हरिश्चंद्र मंडल के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राजाकांत झा की अध्यक्षता में आयोजित इस शोक सभा में दरभंगा जिले के विभिन्न स्थानों से आए जेपी सेनानियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को भी याद कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया।शोक सभा में हरिश्चंद्र मंडल को याद करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और समाज सेवी संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा जब देश में पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी गई तब जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में बिहार सहित पूरे देश में जमकर आंदोलन हुआ।हमारे नरमा नवानगर से हरिश्चंद्र बाबू ने इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर कर भाग लिया और देश को कांग्रेस के शासन से मुक्त करवाने का काम किया। बाद के दिनों में हरिश्चंद्र बाबू समाज के लिए हमेशा काम करते रहे।वे एक सच्चे समाजसेवी के साथ-साथ ईमानदार व्यक्ति थे। उनका जाना ना सिर्फ इस गांव के लिए बल्कि संपूर्ण जिले के लिए दुःख की बात है। बताते चलें कि जेपी सेनानी हरिश्चंद्र मंडल का निधन 4 मई को हार्ट अटैक से हो गया था।शोक सभा में प्रमोद कंठ, राजाकांत झा, अमरनाथ झा, मुनाई मंडल, दीनानाथ झा, मल्हू मंडल, श्रवण झा, उपेंद्र यादव, हुलन चौधरी, विजय झा, विशंभर झा, उग्रतारा देवी, इन्नर देवी, संतोष मंडल, ललिता देवी, कंचन देवी, शिवशंकर चौधरी, नरेश मिश्र, जय प्रकाश चौड़े, वरुण ठाकुर आदि लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत हरिश्चंद्र मंडल के पुत्र रमन मंडल ने किया।